PURNIA NEWS : भवानीपुर सीओ ने अग्निकांड पीड़ितों को दिया सहायता राशि का चेक

PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर सीओ ईशा रंजन ने अलग-अलग अग्निकांड के चार पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि का चेक प्रदान किया । भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल अधिकारी के कार्यालय वेश्म में सीओ सुश्री रंजन ने तेलियारी गांव निवासी गनिया देवी, सीता देवी एवं अनिता देवी को सात-सात हजार का चेक प्रदान किया । नगर पंचायत के तेलियारी के इन तीनों महिलाओं का घर 27 फरवरी को आग में जलकर राख हो गया था । वहीं भवानीपुर सीओ सुश्री रंजन ने बीते रविवार को शहीदगंज पंचायत के वार्ड चार निवासी अग्निकांड पीड़ित संजिना खातून को 12000 रुपया का चेक प्रदान किया ।

बताना मुनासिब होगा कि रविवार की रात्रि शहीदगंज के वार्ड चार में हुए भीषण अग्निकांड में संजिना खातून का घर सहित सबकुछ जलकर राख हो गया था और इस अगलगी में संजिना खातून के एक मासूम पुत्र की मौत आग में जलने से हो गयी थी । सीओ शुश्री रंजन ने बताया कि बहुत जल्द संजिना खातून को आपदा से मिलनेवाला चार लाख सरकारी सहायता भी दे दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि अभिलेख तैयार होने के साथ ही तेलियारी के तीनों अग्निकांड पीड़ितों को 13-13 हजार रुपया और संजिना खातून को 8 हजार रुपया प्रदान किया जायेगा । सीओ ने बताया कि इसके लिए जल्द अभिलेख तैयार करने का आदेश दिया जा चुका है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon