PURNIA NEWS: “भीम संवाद यात्रा” का आयोजन, बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की पहल

पूर्णिया: PURNIA NEWS बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विचार मंच, जिला पूर्णिया (बिहार) के द्वारा 9 अप्रैल 2025 को “भीम संवाद यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ लेशी सिंह, बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, द्वारा अपराह्न 03:45 बजे भोला पासवान शास्त्री चौक, पूर्णिया में किया जाएगा। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विवेकानंद सिंह, कुलपति, पूर्णिया विश्वविद्यालय, भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर विचार रथ को हरे झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम को कवर कर इसे सफल बनाने में सहभागी बनें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon