PURNIA NEWS: भिखना घाट स्क्रू पाइप पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS प्रखंड के पश्चिमी इलाकों को जोड़नेवाला भिखनाघाट स्क्रू पाइप पुल पर बड़े-बड़े गढ़े होने से पुल डोलने लगा है तथा यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसपर भारी वाहन पार करने से भी वाहन चालक गुरेज नहीं कर रहे हैं। अगर यह बाधित होता है, तो इससे लगभग पचास हजार की आवादी कभी भी मुश्किल में पड सकती है। ज्ञात हो कि इस पुल का निर्माण 2005 में तत्कालीन सांसद पप्पू सिंह के प्रयास से हुआ था। इसके बनने से यहां के पश्चिमी इलाके के विकास का द्वार खुल गया था।

इसओर से लगभग पचास हजार की आवादी प्रतिदिन आर-पार होती है। पुल के रखरखाव सही रूप से नहीं होने के कारण इस पर संकट के बादल छाने लगे हैं। पुल धाराशायी होने की स्थिति में यहां के लोगों को काफी मुशीबतों का सामना करना पड़ सकता है। पुल पर बड़े-बड़े गढ़े हो गए हैं। इसपर की ढलाई काफी एरिया में क्षतिग्रस्त हो गया है। छडें निकल गई हैं। गाडर में बड़े-बड़े छेद हो जाने से पैदल यात्रियों के साथ बडा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है।

PURNIA NEWS

पुल के कई एंगल भी लोगों ने चुरा लिया है, जिससे उसकी मजबूती पर असर पड़ गया है। अगर समय रहते इसकी मरम्मती नहीं करायी गई तो, निश्चित ही यहां बडा हादसा हो सकता है। भिखना गांव के सामाजिक कार्यकत्र्ता अशोक सिंह ने सरकार से मांग की कि वह तत्काल प्रभाव से इस पुल का एप्रोचपथ सहित पुल की मरम्मति कराए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon