Purnia News: पूर्णिया समाहरणालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण का भूमि पूजन, डीएम अंशुल कुमार ने किया निर्माण कार्य की शुरुआत

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद जिला पदाधिकारी ने ईंट रखकर भवन निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण के बाद हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनकी जाति, धर्म, वैवाहिक या शैक्षणिक स्थिति से परे एक ही छत के नीचे चिकित्सीय, कानूनी और मनो-सामाजिक परामर्श प्रदान किया जाएगा।

इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और संबंधित कानूनों का लाभ भी एक स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी मदद में तेजी आएगी। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को भवन निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और त्वरित गति से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon