PURNIA NEWS : के०हाट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 308 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

PURNIA NEWS : के०हाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 308.710 ग्राम स्मैक, नकद रुपये, नेपाली मुद्रा और एक चारपहिया वाहन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगभूमि चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन जांच के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.06.25 को के०हाट थाना पुलिस दिवा गश्ती के क्रम में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम की ओर से आ रही एक संदिग्ध चारपहिया वाहन ने चेकिंग देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

वाहन में एक महिला सहित कुल चार व्यक्ति सवार थे।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राम कुमार (22 वर्ष), निवासी मधेपुरा; सिन्टु कुमार (23 वर्ष) और संजीत कुमार (27 वर्ष), दोनों निवासी सहरसा; तथा एक महिला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान राम कुमार के पास से ₹21,060 नकद, ₹430 नेपाली मुद्रा एवं एक मोबाइल, संजीत कुमार से ₹1,120 नकद और मोबाइल, सिन्टु कुमार से एक मोबाइल तथा महिला के पास से दो मोबाइल बरामद हुए। साथ ही वाहन से कुल 308.710 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने नशीला पदार्थ, नकद राशि, पांच मोबाइल फोन एवं चारपहिया वाहन को जब्त करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस सफल छापेमारी में के०हाट थानाध्यक्ष पु०नि० उदय कुमार, पु०अ०नि० प्रिया कुमारी, पु०अ०नि० रामशुभग सिंह, जिला आसूचना इकाई पूर्णिया तथा सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon