PURNIA NEWS : धूमधाम से सम्पन्न हुई बिहार की 17वीं रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप, पूर्वी चंपारण टीम बनी विजेता, महिला सशक्तिकरण पर भी हुआ जोर

PURNIA NEWS : पूर्णिया में 6 एवं 7 सितंबर को बिहार स्टेट की 17वीं रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया, जिसका भव्य समापन बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें बालक, बालिका, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के युवा अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन करते नजर आए। प्रतियोगिता में 10, 16, 20 और 30 किलोमीटर की व्यक्तिगत और सामूहिक रेस आयोजित की गई, जहां हर वर्ग में उत्साहपूर्वक मुकाबला हुआ। पूर्वी चंपारण की टीम ने विजेता ट्रॉफी जीतकर सभी का दिल जीता, जबकि सिवान की टीम रनर-अप रही। इन सभी विजेताओं को पदक, प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य, डॉ. आलोक कुमार, सचिव कौशल विकास सिंह तथा नेपाल से आए तकनीकी विशेषज्ञ कृष्णा दाई एवं सुमित कुमार की टीम ने आयोजन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंह, सचिव विजय शंकर सिंह सहित उनकी टीम ने पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावक, स्थानीय प्रशासन, पदाधिकारी और दर्शक भी व्यवस्थाओं से बेहद खुश नजर आए और आयोजन की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व मीना सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्णिया की शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यायिक, विधि, खेल, व्यवसाय, इंजीनियरिंग, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नारी शक्ति ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण के लिए सपथ लिया। इस पहल ने कार्यक्रम में शामिल सभी को प्रेरित किया और सामाजिक संदेश दिया कि महिला सशक्तिकरण के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। प्रतियोगिता के आयोजन में कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार, राणा प्रताप सिंह, तौफीक आलम, सुरेन्द्र कुमार सरोज, परिमल सिंह, पवन कुमार पोद्दार, पंकज श्रीवास्तव, आलोक लोहिया, सुनिल लोहिया, अनिल लोहिया, राजू झा, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. सुजीत मिश्रा, डॉ. आभा चौधरी, डॉ. अनुराग, डॉ. राकेश, डॉ. अंगद चौधरी, सुमन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, आदित्य कर्ण, धीरज परासर, मुरारी सिंह, शशांक शेखर सिंह, गुड्डू, राजीव सिंह, रूबी सुर्य वंशी, राहुल, विक्की, अमरेन्द्र यादव, आशीष चौधरी, रितिक राज, नन्दकिशोर सिंह, शिवानी सिंह, रोहित, मधुकर, अक्षत, रौशन, सुमित कन्हैया, जिला पार्षद राजीव सिंह, गोलू, अभिषेक कुंदन, शांतनु सहित कई अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अध्यक्ष नवीन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है, बल्कि यह क्षेत्रीय खेल संस्कृति को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने का स्तर अब राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बराबर हो चुका है, जो पूरे राज्य और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आयोजनों में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रेरित किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों जैसे महिला सशक्तिकरण को भी मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। साथ ही, प्रतियोगिता की उच्च तकनीकी और व्यावसायिक व्यवस्थाओं ने सभी मेहमानों और अधिकारियों का मन मोह लिया, जिससे भविष्य में भी पूर्णिया को ऐसे आयोजन की मेजबानी के लिए चुना जाएगा, ऐसी उम्मीद जगाई गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon