PURNIA NEWS: दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 32 हजार लूटे

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS थाना क्षेत्र के डोभा-कांपघाट सडक पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार सशस्त्र दो अपराधियों ने हथियार के बल पर नवगछिया के एक कपडे के दुकान के कलक्शन एजेंट से 32 हजार रूपये छिन लिये तथा भाग निकले। घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा मामले की तहकीकात में जूट गई है। इधर पीडित युवक ने इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में मोहनपुर थाना क्षेत्र के कांप गांव निवासी छोटू कुमार जो नवगछिया के प्रदीप कुमार के कपडा दुकान में कलक्शन का काम करता है, वह बिरौली बाजार कलक्शन के लिए आया था।

वहां से वह 32174 रूपये का कलक्शन करके डोभा-कांपघाट के रास्ते अपने घर कांप गांव लौट रहा था। वह जैसे ही डोभा गांव से कांपघाट सडक पर कुछ दूर निकला ही था कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक जो हेलमेट पहने हुए थे, उसे ओवरटेक कर रोक लिया तथा सबसे पहले दोनों ने हथियार का भय दिखाकर उसका मोबाइल छिन लिया। फिर उनके द्वारा कलक्शन के 32174 रूपये नगद ले लिया गया।

वेलोग वहां से छिनतई कर निकल गए। पता नहीं उनके मन में क्या आया, वे वापस लौटे तथा उसका मोबाइल वापस कर फिर फरार हो गए। उसके द्वारा तुरत पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर रूपौली एवं टीकापट्टी थाना की पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन में जूटी रही। अबतक किसी भी अपराधी का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बहुत जल्द मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon