PURNIA NEWS : भाजपा ने किया जिला कमेटी का विस्तार, मनोज सिंह की अध्यक्षता में नई टीम घोषित

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के जिला कमेटी का विस्तार कर दिया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एवं संगठन महामंत्री  भिखूभाई दलसानिया के निर्देशानुसार अपनी नई टीम का गठन किया है। इस गठन में कुछ पुराने अनुभवी चेहरों पर पुनः भरोसा जताया गया है, साथ ही कुछ नए लोगों को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। नई टीम में  राम नारायण मेहता, ज्ञानेंदु शेखर, अर्चना साह, क्रांति देवी,  रेणु झा,  राजेश मेहता, आंगड मंडल एवं राजेश रंजन को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं महामंत्री के रूप में  अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार एवं  संजीव सिंह को दायित्व दिया गया है। साथ ही झंटू उराव, राजीव कुमार पांडेय, चंद्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, नुतन गुप्ता, प्रीति झा को मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है।  हरे कृष्ण यादव को कोषाध्यक्ष एवं अमन अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। अजित भगत को मुख्य प्रवक्ता तथा अमृत चौरसिया को आईटी सेल के संयोजक के रूप में दायित्व दिया गया है।

जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा यह विश्वास जताया है कि सभी के सहयोग से भाजपा अधिक सुदृढ़ होगी एवं आगामी चुनावों में भाजपा तथा एनडीए का प्रदर्शन और भी अच्छा होगा। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करेंगे। टीम के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon