Purnia News: पूर्णिया में भाजपा की बैठक सम्पन्न, पीएम मोदी के “11 साल बेमिसाल” उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

पूर्णिया: Purnia News भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी मंडलों में बूथ सशक्तिकरण अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “11 साल बेमिसाल” उपलब्धियों को लेकर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में बूथ प्रभारी और प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक विजय खेमका ने कहा कि पार्टी का आत्मिक मंत्र “मेरा बूथ सबसे मजबूत” है। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा, तो चुनाव जीतना तय है। विधायक खेमका ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक से मुक्ति, राम मंदिर निर्माण, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड, PM किसान सम्मान निधि, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, भारतमाला, सागरमाला, शिक्षा-स्वास्थ्य में प्रगति जैसे कार्यों ने देश को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर सभा, चौपाल और जनसंपर्क के जरिए प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलेगा और पूर्णिया में फिर कमल खिलेगा। बैठक में मनोज गोश्वामी, गोपाल सिन्हा, पवन साहनी, पानो देवी, मनोज सिंह, अवधेश साह, अरुण राय, सुजीत सिंह, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, राजेश रंजन, अनुपमा झा, पंकजा कुमारी सहित कई जिला व मंडल स्तरीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon