PURNIA NEWS : नगर परिषद के काले कारनामे – संवेदक से एकरारनामा करने के पूर्व ही करोड़ों रुपये योजना का किया शिलान्यास

PURNIA NEWS,अजय कुमार : अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर मेन रोड के शर्मा चौक – डाक बंगला चौक की जर्जर सड़क करीब डेढ़ दशक बाद नगर परिषद द्वारा जीर्णोद्धार सह चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है.हालांकि कार्य प्रारंभ करने के पूर्व ही अनियमितता व घोटाला उजागर होने लगा है l नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर द्वारा निकाली गई निविदा संख्या-01/2024-25 में करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की निविदा निकाली गई l घोटाले का सर्वप्रथम मामला उक्त सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास से ही शुरू हो चुका है l चुकी नगर परिषद द्वारा डाकबंगला चौक पर शिलान्यास कार्य 14 मई को ही बड़ी ताम झाम के साथ सभापति श्रीमती फसिहा खातून द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी अरबिंद कुमार सिंह व कई वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में किया गया l शिलान्यास बोर्ड पर एकरारनामा की राशि 1 करोड़ 38 लाख 84 हज़ार 736 रुपये अंकित है l

आशिर्वाद विवाह भवन(हनुमान मंदिर) के पास लगा निर्माण कार्य बोर्ड पर एकरारनामा की राशि 1 करोड़ 34 लाख 84 हज़ार 736 रुपये,कार्य प्रारंभ करने की तिथि 02 जून 2025 तथा समाप्त करने की तिथि 01 मार्च 2026 अंकित है.नगर परिषद द्वारा उक्त योजना में नियम कानून को ताक पर रख संवेदक को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है l उक्त योजना के संवेदक मो.बेलाल से 03 जून 25 को एकरारनामा बनाया गया है l नियमतः एकरारनामा के बाद ही किसी योजना का शिलान्यास किया जाता है l लेकिन उक्त योजना में एकरारनामा के करीब 15 दिन पूर्व ही शिलान्यास कर दिया गया l आखिर इसका राज क्या है ? नगर परिषद राजद के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने नगर परिषद के पदाधिकारी व संवेदक को चेतावनी लहजे में कहा है कि उक्त सड़क का निर्माण डेढ़ दशक बाद शुरू किया गया है l क्षेत्र की जनता बहुत कष्ट झेला है l प्राक्कलन व नियमानुसार कार्य नही होगा तो जनांदोलन शुरू कर दिया जायेगा l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon