PURNIA NEWS : खाद्यान्न गोदाम का प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी ने किया निरीक्षण, मिले कई अनियमितता

PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम का डीलर के शिकायत पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी ने अपने टीम के साथ निरीक्षण किया।निरक्षण में कई अनियमितता मिले हैं। बताते चलें कि अमौर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी ने समिति सदस्य तारिक अनवर, मो शाहिद, प्रतिनिधि मो जाकिर हुसैन, जैनुल आबेदीन, मुनाजिर आलम के साथ मिलकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी ने कहा कि बीते दिन कई डीलर के द्वारा एक आवेदन दिया गया था जिसमें कहा था कि डी एस डी एवं ए जी एम संवेदक के द्वारा मनमाने ढंग से दुर्व्यवहार और खाद्यान्न में रुपया की मांग करता है।

अगर रुपया नहीं देने पर समय पर खाद्यान्न नहीं दिया जाता है।वही लोड अनलोड का रुपया मांगता है अगर नहीं देने पर वो धमकी देते हैं कि अगर रुपया नहीं दोगे तो अगला महीना पता चल जाएगा।इसको लेकर हम गेडाम का निरीक्षण किए जिसमें नियम के विरुद्ध ट्रक से डायरेक्टर ट्रेक्टर में लोड कर डीलर के पास भेजा जाता है।जो कि नियम है कि ट्रक से गोदाम में अनलोड होना है उसके बाद ट्रैक्टर में या अन्य वाहन में लोड कर डीलर को भेजना है।वही कई डीलर के द्वारा बताया कि संवेदक के द्वारा अवैध रुपया डीलर से लिया जाता है। इसको लेकर इसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वरीय अधिकारी को भेजा जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon