PURNIA NEWS : 27 अप्रील की विशाल जनसभा की सफलता को लेकर प्रखंड संघर्ष समिति की बैठक

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : 27 अप्रील को टीकापटी को प्रखंड का दर्जा दिलवाने को लेकर होनेवाली विशाल जनसभा को लेकर प्रखंड बनाओ सघर्ष समिति की बैठक का आयोजन टीकापटी के क्रीडा मैदान में किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी ने किया । बैठक में सबसे पहले संघर्ष समिति के दो सदस्यों पूर्व मुखिया अरूण कुमार सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार के असामयिक निधन पर, शोक व्यक्त करते हुए, उनकी आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखा गया । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 अप्रील को टीकापटी को प्रखंड का दर्जा दिलवाने के लिए विशाल जनसभा किया जाए । इसके लिए इस प्रस्तावित प्रखंड क्षेत्र में आनेवाले सभी पंचायत धूसर टीकापटी, कोेयली सिमडा पूरब, कोयली सिमडा पश्चिम, गोडियर पूरब, गोडियर पश्चिम, लक्ष्मीपुर छर्रापटी एवं गोडियरपटी श्रीमाता पंचायतों के लोगों को घर-घर जाकर जनसभा को सफल बनाने के लिए अपील किया जाएगा । इसके लिए प्रतिदिन सभी सदस्य मोटर साइकिल से सभी गांवों का दौरा करेंगे तथा अपील करेंगे कि टीकापटी को प्रखंड बनाने के लिए इसबार किसी भी कीमत पर नहीं चूकना है । मौके पर अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस क्रांतिकारी एवं शहीदों की धरती ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान न्योछावर किया, आज यह क्षेत्र हमेशा से ही उपेक्षित रहा है । सत्तासीन सभी नेता इसके प्रति उदासीन बने रहे । बाढ प्रभावित एवं पिछडे क्षेत्र की दुर्दशा की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया ।

मुख्यमंत्री स्वयं यहां आकर यहां की बाढ के कारण हो रही दुर्दषा एवं पीडा को अपनी आंखों से देख चूके हैं, फिर भी 1981 से चले आ रहे संघर्ष की ओर हमेशा से ही आंखें बंद रखी है । टीकापटी को प्रखंड को बनाने की दिशा में कभी भी पहल नहीं किये । इसलिए इसबार चुनाव से पहले यहां के लोग प्रखंड को लेकर इसी क्रांतिकारी धरती से बिगुल फूंक चूके हैं । अब तो 1942 की क्रांति करो या मरो की तर्ज पर, टीकापटी को प्रखंड दो, या फिर वोट मत लो का नारा गुंजेगा । इस अवसर पर विनोद कुमार केशरी, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार सुमन, पैक्स अध्यक्ष हिमांशु कुमार, अमित केशरी, योगेंद्र मंडल, राजेश तिवारी, अर्जुन कुमार, अरविंद रविदास, मुकुल कुमार केशरी, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, जयंत कुमार मंडल, संजय कुमार मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, भरत सिंह, बैद्यनाथ मुरमुर, विजय कुमार महतो, कुमारी सरिता, विजय कुमार सिंह, ममता देवी, उपमुखिया सुमन कुमार, नीरज कुमार, मुखिया पवित्री देवी, मुखिया अमीन रविदास, मुखिया सुलोचना देवी, मुखिया आरती देवी, जैनेंद्र मंडल, विक्की चैधरी, सहित अनेक संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon