PURNIA NEWS आनंद यादुका : शनिवार को वक्फ बिल के विरोध में भवानीपुर में आयोजित जनसभा में पूर्णियाँ सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए । आयोजित जनसभा को संबोधन के दौरान सांसद श्री यादव वर्तमान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार हर पहलू पर विफल साबित हो रही है जिसे छुपाने के लिए कभी वक्फ बिल तो कभी जातिगत जनगणना कराने का काम कर रहे हैं । उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजतक पुलवामा में आरडीएक्स विस्फोट में शहीद हुए जवानों की गुत्थी आजतक केंद्र सरकार नहीं सुलझा पाई है । उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर इतनी मात्रा में आरडीएक्स पुलवामा कैसे और किसके मिली भगत से पहुंचा था ? आखिर केंद्र सरकार इसकी जांच रिपोर्ट कार्ड अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है । सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पहलगाम हमले की उच्चस्तरीय जांच क्यों नहीं कराना चाहती है ? उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ अपनी नाकामी को छुपाने में लगी हुई है और लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है ।
आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो केंद्र सरकार जातिगत जनगणना कराने की बात कर रही है वही केंद्र सरकार पूर्व में इसका विरोध कर रही थी । सांसद श्री यादव ने कहा कि पुलवामा हमले के शहीदों को मुद्दा बनाकर भाजपा ने लोगों को गुमराह कर वोट लेने का काम किया था । जिसे देश की जनता भली भांति समझ चुकी है । सांसद श्री यादव ने कहा कि अब देश की जनता इस जुमलेबाज के झांसे में नही आनेवाली है और इसका जवाब समय आने पर देश की जनता उसे जरूर देगी । इस मौके पर राजेश यादव, धमदाहा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील राय, फलका सांसद प्रतिनिधि मो० तफसील , अनुश्रवण समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, शोभाकांत यादव, भगवान पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।
PURNIA NEWS : केंद्र सरकार कर हर बिंदु पर हो रही है फेल, हिन्दू मुस्लिम का कार्ड खेलकर लोगों को कर रही है गुमराह – पप्पू यादव

जनसभा को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव एवं मौजूद अन्य ।
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


