PURNIA NEWS : नगर पंचायत के वार्ड 13 में मुख्य पार्षद ने किया सड़क का शिलान्यास

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 13 में नगर पंचायत भवानीपुर के मुख्य पार्षद सावन कुमार एवं उप मुख्य पार्षद शांति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का शिलान्यास किया । वार्ड नंबर 13 में अरुण मंडल के घर से हरी मंडल के घर तक जानेवाली सड़क में मिट्टी भराई एवं पीसीसी ढलाई का काम नगर विकास एवं आवास विभाग से किया जा रहा है । इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद सावन कुमार ने कहा कि नगर पंचायत भवानीपुर का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चौमुखी विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं । वहीं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्य पार्षद शांति देवी ने कहा कि आम जनों के सहयोग से वह नगर पंचायत भवानीपुर के विकास का काम लगातार कर रही है और आगे भी लगातार करती रहेंगी । शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच मंटू यादव, वार्ड 13 के वार्ड पार्षद वकील चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ सिंटू, अरविंद कुमार, दीपक यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon