PURNIA NEWS : किलकारी चक धूम धूम समर कैंप में शास्त्रीय संगीत कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

PURNIA NEWS : किलकारी चक धूम धूम समर कैंप के तहत आयोजित शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पलाश कुरी जी ने जूनियर ग्रुप के बच्चों को परम्युटेशन कांबिनेशन राग यमन में एक सुंदर ख्याल और भजन तैयार करवाया। सीनियर ग्रुप के बच्चों ने पलाश जी से तान निर्माण, उपशास्त्रीय कजरी और एक संपूर्ण भक्ति भजन सीखने का अवसर प्राप्त किया।

पलाश कुरी देश के प्रमुख गायकों में से एक हैं और आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड के हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है और बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है। किलकारी के प्रशिक्षक अमरनाथ झा, मुकेश झा, मोहम्मद जहां, पंकज मल्लिक और सोनी कुमारी के साथ मिलकर इस कार्यशाला में लगभग 150 बच्चों को लाभान्वित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon