पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS कहते हैं अच्छे लोगों की भगवान के घर में भी जरूरत होती है तथा भगवान का कभी भी बुलावा आ जाता है। ऐसा ही मामला देखने को बिरौली बाजार में मिला है। यहां एक ऐसे युवक का असामयिक निधन हो गया है, जिससे पूरा क्षेत्र मर्माहित हो उठा है। यह बता दें कि कुछ माह पहले भाजपा नेता उदयचंद जायसवाल के पुत्र सह श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ अप्पू जायसवाल अपने वाहन के दुर्घटना में चोटिल हो गए थे।
इलाज के बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए थे। लगभग एक सप्ताह पहले उनके सिर में अचानक दर्द उठा। स्वजन उन्हें पूर्णिया, सिलीगुडी, दिल्ली में इलाज करवाये, परंतु उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान ही दिल्ली में मौत हो गई। उनका शव बिरौली बााजर पहुंचते ही लोग मर्माहित हो उठे। उनका अंतिम-दर्शन के लिए हजारो शुभचिंतक उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस संबंध में दुख व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामधनी त्यागी ने बताया कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनके सामने एक युवा की इस तरह मौत होगी।
अप्पू जायसवाल हमेशा ही हिंदुत्व विचारधार को लेकर लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करते रहते थे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामधनी त्यागी, पूर्व जिप सदस्य धु्रव जायसवाल, विजय अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, महेश्वर साह, टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार साह, विजय महतो, अरविंद साह, सोनु जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल सहित सभी शुभचिंतकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।