PURNIA NEWS: माले कार्यकर्ताओं ने कामरेड विंदेश्वरी शर्मा को दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS प्रखंड के भाकपा माले के वरिष्ठ कार्यकर्ता कामरेड विंदेश्वरी शर्मा की पुण्यतिथि एक सादे समारोह में उनके गांव आनंदपुर बहुती में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता कारमेड चतुरी पासवान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कामरेड विंदेश्वरी शर्मा की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके तैलचित्र पर फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर कामरेड चतुरी पासवान ने श्रद्धांजलि अपिंत करने के दौरान कहा कि कामरेड विंदेश्वरी शर्मा उनकी पार्टी की रीढ के समान थे।

उनकी कमी हमेशा ही खलती रहेगी, यद्यपि उनकी पार्टी उनके आदर्श एवं त्याग को हमेशा याद रख रही है तथा छोडे गए कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज फासीवादी ताकतें पूरे देष में अपना बर्चस्व जमाने में लगी है, जिसे नाकाम करना ही कामरेड विंदेश्वरी शर्मा की सबसे बडी श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं से अपील की कि वे हमेशा एकजूट रहें तथा हमेशा ही उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे रहें, साथही फासीवादी ताकतों के खिलाफ हमेशा ही पहाड बनकर खडे रहें। इस अवसर पर कामरेड सुलेखा देवी, कामरेड अवधेश शर्मा, कामरेड घनश्याम यादव, कामरेड संजो देवी, कामरेड संजय मंडल, कामरेड गजेंद्र शर्मा, कामरेड मंटू शर्मा, कामरेड जयकिशोर शर्मा, कामरेड पिंटू शर्मा सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon