PURNIA NEWS : वट सावित्री पूजा को लेकर भवानीपुर में उमड़ा खरीददारों की भीड़

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : सुहागिनों के प्रमुख त्योहार वट सावित्री पूजा को लेकर रविवार को दिनभर भवानीपुर बाजार में खरीददारों की भीड़ लगी रही । इस दौरान व्रत करनेवाली महिलाओं ने जमकर फलों, पंखा, दौड़ा एवं नये वस्त्रों की खरीददारी करने का काम किया । वट सावित्री पूजा करनेवाली व्रतियों के उमड़े भीड़ की वजह से रविवार को बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था । इस दौरान बाजार के दुकानदारों में भी काफी उत्साह बना रहा । बताते चलें कि सोमवार को सुहागिनों का प्रमुख त्योहार वट सावित्री पूजा किया जायेगा । जिसको लेकर धमदाहा अनुमंडल के प्रमुख बाजार भवानीपुर में व्रती महिलाओं ने रविवार को जमकर खरीददारी करने का काम किया । भवानीपुर बाजार के दुकानदारों ने बताया कि बहुत दिनों बाद बाजार में इस तरह का रौनक लौटा है । वहीं दूसरी तरफ वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में प्रायः सभी फलों के दाम काफी बड़े हुए थे । बावजूद इसके व्रत करनेवाली महिलाओं ने जमकर खरीददारी करने का काम किया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon