PURNIA NEWS : किलकारी पूर्णिया में सांस्कृतिक नवाचार – हर माह होगी ‘शाम की गोष्ठी’, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

PURNIA NEWS : पूर्णिया के किलकारी बाल भवन में आज दिनांक 08 जून 2025, रविवार को एक नई सांस्कृतिक पहल की शुरुआत हुई, जिसके तहत अब प्रत्येक माह के पहले रविवार को ‘शाम की गोष्ठी’ का आयोजन किया जाएगा। यह एक खुला मंच होगा, जहां पूर्णिया के उभरते और स्थापित कलाकारों व कवियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि पूर्णिया के बच्चों को स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना और कलाकारों को समाज से सीधे जोड़ने का मंच देना। आज की गोष्ठी का शुभारंभ समर कैंप में आए अतिथि विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति कोलकाता से आए प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर के शास्त्रीय संगीतकार श्री पलाश कुड़ी जी द्वारा दी गई, जिन्होंने अपनी संगीत कला से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्थानीय कलाकारों में सत्यप्रिय दत्त, जयदीप मुखर्जी, सुषमा झा, स्वरूप दास, इंद्रकांत झा, मुकेश झा, लवली कुमारी, मोहम्मद जहान, अमरनाथ झा और सोनी कुमारी ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से गोष्ठी को जीवंत बना दिया। इसके साथ ही किलकारी के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक रुचि रखने वाले श्रोताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह की पहल को पूर्णिया के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon