PURNIA NEWS : धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विकास और गरीबों की बेहतरी के लिए समर्पित बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने क्षेत्र के कई पंचायतों में सड़क निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री लेशी सिंह ने केनगर प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के विशुबाबा स्थान हनुमान मंदिर से आदिवासी टोला तक जानेवाली सड़क का शिलान्यास कर कहा कि उनका जीवन गरीबों के कल्याण और वंचितों के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने मजरा पंचायत में ब्राह्मण टोला से ऋषिदेव टोला, दलित टोला से T04, बड़गाछ महावीर स्थान से रायटोला होते हुए बखरीकोल तथा ककरजान से अहमद टोला तक की सड़कों का भी शिलान्यास किया।
मंत्री ने कहा कि कुछ लोग जनता को बहलाने और भ्रमित करने के प्रयास करते हैं, लेकिन उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण और स्थायी विकास सुनिश्चित करना है। सहरा पंचायत में भुड़ी से भुड़ी पूरब टोला, फूल टोला से MMGSY पथ और इंग्लिश गोढ़ी से रंगपुरा सड़क परियोजनाओं का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इसके अलावा रहुआ पंचायत में चकला PMGSY रोड से मुसहरी चकला, जोतलखाय से पासवान टोला पश्चिम, चकला से करुआ रहिका संथाली टोला तथा कल्याणपुर से ब्राह्मण टोला जानेवाली सड़क का शिलान्यास भी किया गया। नगर पंचायत मीरगंज में S10 से ललित ग्राम, बरकोना धीमा घाट से बरकोना पूरब टोला और बरकोना डकैता पथ से हरिजन टोला की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्होंने क्षेत्रीय विकास में नए अध्याय की शुरुआत की।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास उनकी पूंजी और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके प्रयासों का लक्ष्य ऐसा क्षेत्र तैयार करना है, जहां कोई गरीब भूखा न सोए और कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यही सपना और संकल्प पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में उन्हें प्रेरित करता है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला, संतोष मिश्रा, आदर्श कुमार गोलू, अजमल हुसैन, प्रकाश कोशिक, सुनील भगत, महेश्वर मंडल, ज्योतिष साह, सुबोध राय, आशीष कुमार मंडल, बबलू मंडल, गौतम चौधरी, अंजनी पासवान, सुरेंद्र चौधरी, उमाशंकर महतो, उमेश साह, किशोर रजक, रामकिशुन पासवान, जयनारायण मंडल, मनोज यादव, फुलकित ऋषि, बसंत ऋषि, प्रदीप मंडल, विश्वकर्मा सहित कई अन्य स्थानीय नेता और ग्रामीण उपस्थित थे।




