PURNIA NEWS : पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच की मांग फिर सुर्खियों में, सामाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

PURNIA NEWS : पूर्णिया (बिहार) से सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भेजकर पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से विचार में लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि पूर्णिया जिला न्यायालय के 100 किलोमीटर के दायरे में लगभग 10 जिले आते हैं, जिनकी पटना हाईकोर्ट से दूरी 250 से 450 किलोमीटर तक है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर आबादी हाईकोर्ट स्तरीय न्याय से वंचित रह जाती है।

श्रीवास्तव ने इस बात को रेखांकित किया कि अंग्रेजों के जमाने से ही पूर्णिया में न्यायिक अधोसंरचना मौजूद है और यहां पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है, जिससे बेंच स्थापना में कोई अवरोध नहीं होगा। उन्होंने अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां हाईकोर्ट बेंचें पहले से कार्यरत हैं, जबकि बिहार जैसे जनसंख्या बहुल राज्य में एक भी बेंच नहीं है, जो न केवल आपत्तिजनक बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है। पत्र की प्रतिलिपि पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक, मुख्य सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया के जिला जज और बार एसोसिएशन सचिव को भी भेजी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता ने इसे क्षेत्र की करोड़ों जनता के हित से जुड़ा विषय बताते हुए न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ, त्वरित और सस्ती बनाने की दिशा में यह कदम आवश्यक बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon