PURNIA NEWS: कार बाइक की सीधी टक्कर, बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS टीकापट्टी थाना क्षेत्र के श्रीमाता-छर्रापटी सड़क के पावर ग्रिड के पास कार बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मौके पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायल युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार कर, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना के बारे में स्थानीय अमित कुमार पंडित, अमित कुमार आदि ने बताया कि मधेपुरा जिला के पुरैनी का शंकर कुमार उम्र 30 वर्ष पिता बुद्धदेव पंडित अपनी ससुराल श्रीमाता गांव षादी में अपनी पत्नी एवं बच्चे को पहुंचाने आया हुआ था। दो दिन बाद शादी थी, वह अपनी पत्नी को यहां पहुंचाकर वापस पुरैनी लौट रहा था। वह जैसे ही श्रीमाता पावरग्रिड के पास पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इससे उसका दायां पैर टूट गया। तत्काल ग्रामीणों ने उसे रेफरल अस्पताल भिजवाया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon