Purnia News: जिला कांग्रेस कमिटी पूर्णिया ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, बेरोजगारी और पलायन पर जताई गहरी चिंता

पूर्णिया: Purnia News जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्णिया के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में 12 अगस्त 2025 को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसे जिला पदाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में उन्होंने बिहार में बढ़ती बेरोजगारी को भयावह स्थिति बताते हुए कहा कि शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में गुमराह हो रहे हैं और बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं, जिससे विशेष रूप से दलित और अतिपिछड़ा समुदाय प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के पास न तो रोजगार के लिए कोई स्पष्ट नीति है और न ही बाढ़-सुखाड़ प्रभावित इलाकों के लिए कोई दीर्घकालिक योजना। उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा नीति और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि राज्य की युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में योगदान दे सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon