PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के भेलवा गांव में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन जिला पार्षद सुनीता सिंह उर्फ प्रतिमा कुमारी ने फीता काटकर किया । उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद सुनीता सिंह उर्फ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ना सिर्फ लोगों में आपसी भाईचारा कायम होता है , बल्कि लोगों के बीच आपसी सद्भाव और सामाजिक प्रेम भी बढ़ता है । उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाज मे इस तरह का सामाजिक आयोजन बहुत जरूरी है ।
इस तरह के आयोजन से समाज के नई पीढ़ी में भी अपने परम्परा को बनाये रखने की भावना जागृत होता है । जीप सदस्य ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोग धन्यवाद के पात्र है जो आज भी आपलोग अपनी पुरानी परंपरा को बनाये रखे हैं । सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्घाटन के उपरांत जीप सदस्य ने लोगों के साथ बैठकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनद लिया । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर गुरुवार को रातभर समा बांधे रखा । आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में समूचे भेलवा गांव के लोगों का सराहनीय सहयोग बना रहा ।



