PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में परमान नदी के तट पर बसे बाढ़ प्रभावित गांव हाथी बन्धा एवं रिजवान टोला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटवर्ती इलाकों में संभावित खतरे, सुरक्षा प्रबंधों एवं स्थानीय निवासियों की स्थिति की गहन समीक्षा की।
मौके पर उपस्थित संबंधित कार्यपालक अभियंता को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नदी के जलस्तर एवं तटबंध की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित या संभावित प्रभावित लाभुकों की सूची समपूर्ति पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का आदेश भी दिया l



