PURNIA NEWS : बुआरी पंचायत सरकार भवन का जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार  के निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और जनसंवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में 18 जून 2025 को जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा डगरूआ प्रखंड अंतर्गत बुआरी में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एलएईओ और संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon