Purnia News: बरसात से पहले DM का एक्शन मोड! पूर्णिया में गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अफसरों को फटकार

पूर्णिया: Purnia News जैसे ही मानसून दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आए! शुक्रवार को महानंदा सभागार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को लेकर एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पूर्णिया, धमदाहा और बायसी डिविज़न के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और संवेदक हाज़िर थे।

DM ने दो टूक कह दिया – “बरसात शुरू होने से पहले हर हालत में सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए!” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर किसी रास्ते में पानी भरने या फिसलन की शिकायत आई, तो ज़िम्मेदार इंजीनियर और संवेदक नहीं बचेंगे। बैठक में मिट्टी खनन को लेकर भी साफ निर्देश दिए गए। DM ने कहा – “जमीन रैयतदार से लेकर, जिला खनन विभाग से परमिट लो, तब ही मिट्टी की कटाई करो। नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय है!” सड़क सुधार और निर्माण कार्यों को लेकर यह बैठक ना सिर्फ सख्ती से भरी रही, बल्कि यह संदेश भी दे गई कि इस बार प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतेगा। अब देखना है कि मैदान में ये आदेश कितनी रफ्तार से उतरते हैं!

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon