ARARIA NEWS : कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत अनुश्रवण की हुई समीक्षा

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने एवं इनकेे सतत् अनुश्रवण हेतु समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। साथ ही इस बैठक के उपरांत जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की भी बैठक आयोजित की गई। सोमवारिय बैठक में भौतिक रूप से सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ-साथ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण जुड़े थे। बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों के प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा के साथ की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदधिकारियों को विभागीय कार्य योजना अनुरूप ससमय कार्यों के निष्पादन हेतु कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य रूप से बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारी की दिशा में ससमय अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी अंचलधिकारियों को निदेशित किया कि बाढ़ शरण स्थल के रूप में सभी उँचे शरण स्थल पर किसी भी अपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिये गये। इसी प्रकार प्रखंडवार छतिग्रस्त नावों की मरम्मती भी करने हेतु निर्देशित किया गया। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान कर ससमय सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि अररिया जिला से संबंधित तटबंधों के कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। जिला स्तर पर कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। खाद्य पदार्थ सहित आदि की व्यवस्था हेतु भी निविदा की प्रक्रिय पूर्ण की जा चुकी है।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यकता अनुसार नाव, पाॅलिथीन शाीट्स, लाईफ जैकेट एवं मोटरबोट की उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। साथ ही सभी अंचल स्तर पर भी आपातकालीन संचालन केन्द्र को सक्रिय बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला अंतर्गत आयोजित हो रहे महिला संवाद कार्यक्रम की भी जानकारी ली गई। इस क्रम में जीविका डीपीएम द्वारा जिले में अब तक सफलता पूर्वक आयोजित किये गये महिला संवाद कार्यक्रम की विस्तृत कार्य विवरणी से अवगत कराया। उक्त बैठक के उपरांत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में अररिया जिला गजेटियर के पाण्डुलिपि तैयार करने हेतु जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, अररिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति सदस्यों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर अपर समाहर्ता अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी अररिया, सभी संबंधित वरीय उप समाहर्ता सहित सभी जिलस्तरीय पदाधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon