Purnia News: निकाह के 3 साल बाद भी नहीं हुई विदाई, अब पति बोला – “बीवी चाहिए”, लड़की वालों ने कहा – “पहले चॉकलेट तो देते”

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया जिले के बांयसी थाना क्षेत्र के खुटिया बस्ती की एक विवाहिता ने एसपी कार्तिकेय शर्मा के जनता दरबार में पहुंचकर ऐसा आरोप लगाया कि हर कोई चौंक गया। महिला ने कहा कि समाज के दबाव में तीन साल पहले प्रेम-प्रसंग के बाद उसका निकाह कराया गया, मगर अब तक उसे ससुराल नहीं भेजा गया। विवाहिता का आरोप है कि शादी के वक्त वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, तो पंचायत ने तय किया था कि कुछ समय बाद विदाई होगी। लेकिन पूरे तीन साल बीत गए और उसका पति एक बार भी लेने नहीं आया। अब अचानक साहब तैयार हैं बीवी लेने को! उधर लड़की वालों ने तंज कसते हुए कहा – “तीन साल में एक चॉकलेट तक नहीं दी, अब बीवी चाहिए!”

जनता दरबार में लड़की पक्ष ने यह भी बताया कि निकाह के समय लड़के वालों ने नगद रुपए, जेवर और घरेलू सामान ले लिया था, लेकिन बहू को छोड़कर चलते बने। ना हाल-चाल, ना फोन, ना चिट्ठी – और जब लड़की वालों ने आवाज उठाई तो मिली सिर्फ गालियां और धमकियां! गांव के पंचों और दरबार के समझाने पर अब जाकर दोनों पक्षों में सहमति बनी है कि 20 जून को लड़की की विदाई होगी। मगर सवाल उठता है – क्या तीन साल तक गायब रहने वाले पति पर भरोसा किया जा सकता है? समाज चुप रहा, थाना और कोर्ट को खबर नहीं, और अब मामला जनता दरबार तक जा पहुंचा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon