PURNIA NEWS: चार दिन बाद भी हत्यारा ससुर पुलिस के गिरफ्त से बाहर, हत्या में प्रयुक्त दबिया भी बरामद नहीं कर पाई है पुलिस
पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS बीते रविवार को दिनदहाड़े अपनी पुतोहु की दबिया से काटकर निर्मम हत्या करनेवाला ससुर जगन्नाथ यादव घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर बना हुआ है। हालांकि अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज के द्वारा हत्यारे ससुर की गिरफ्तारी में लिए लगातार छापेमारी करने की बात कही जा रही है, परन्तु घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारे ससुर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं अकबरपुर पुलिस घटना में प्रयुक्त दबिया तक बरामद नहीं कर पाया है।
जबकि मामले को लेकर मृतक कृष्णा देवी के पति मनोज साह के द्वारा अपने पिता जगन्नाथ साह के बिरुद्ध अकबरपुर थाना में कांड संख्यां 38/25 दर्ज कराया था। इसके बावजूद अकबरपुर पुलिस के हाथ खाली बने हुए हैं। बताते चलें कि बीते रविवार की सुबह मक्का छिल रहे कृष्णा देवी की उसके ससुर जगन्नाथ साह ने दबिया से काटकर निर्मम हत्या कर दिया था। कृष्णा देवी के कई बार दूसरे मर्द के साथ घर से भाग जाने की वजह से उसका ससुर नाराज चल रहा था।
कृष्णा देवी की हत्या को लेकर मनोज साह ने अपने पिता जगन्नाथ साह के बिरुद्ध अकबरपुर थाना में कांड संख्यां 38/25 दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराए जाने के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली बने हुए हैं। घटना के चार दिन बाद भी हत्यारे ससुर की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं होने से अकबरपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। इस बावत अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा कई जगहों पर छापेमारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।