Purnia News: अमौर में शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र: एक्सीलेंट एजुकेशनल सेंटर बना छात्रों की पहली पसंद

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर प्रखंड के आमगाछी पंचायत स्थित दारीपुर चौक के पास संचालित एक्सीलेंट एजुकेशनल सेंटर नर्सरी से लेकर इंटर तक के छात्रों के लिए शिक्षा का एक भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, अरबी और फारसी समेत सभी प्रमुख विषयों की पढ़ाई इस संस्थान में कराई जाती है। अनुभवी और समर्पित शिक्षक वर्षों से यहां शिक्षा सेवा दे रहे हैं, जिसका परिणाम है कि हर वर्ष छात्र-छात्राएं मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में सफल होकर न सिर्फ जिले का, बल्कि इलाके का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए यहां छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थी भी लाभान्वित हो सकें। न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना इस संस्थान की सबसे बड़ी खासियत है। साथ ही कंप्यूटर क्लास की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है। संस्थान के निदेशक मोहम्मद तारिक अनवर ने बताया कि यहां हाफ़िज़-ए-क़ुरान और आलिमा की पढ़ाई भी मैट्रिक और इंटर की शिक्षा के साथ कराई जाती है।

उन्होंने इलाके के अभिभावकों और बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की कि वे एक बार अपने बच्चों को इस सेंटर में अवश्य भेजें और सेवा का अवसर प्रदान करें। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से कमजोर छात्रों पर शिक्षकों की विशेष नजर रहती है और उन्हें अतिरिक्त सहयोग भी दिया जाता है। प्रत्येक सप्ताह मौखिक और लिखित परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति की निरंतर निगरानी की जाती है, जिससे बच्चों में निरंतर सुधार होता है। इस तरह एक्सीलेंट एजुकेशनल सेंटर अमौर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और बहुभाषी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon