PURNIA NEWS : “फूलों की वर्षा में विदाई, यादों में बसी एसपी की शख्सियत”

PURNIA NEWS : सोमवार की संध्या नागेश्वरबाग, खुश्कीबाग में पूर्णिया के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा को एक भव्य सम्मान और विदाई समारोह में ससम्मान विदा किया गया। इस समारोह का आयोजन आदि शक्ति युवा सेवा संघ के अध्यक्ष निकेश कुमार महतो पोलु एवं ध्रुव कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया, जहां गांव के लोगों ने आत्मीयता से अपने चहेते एसपी को विदा किया। गांव के मुख्य द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता फूलों, बैनरों और सजावटों से सजा था। जैसे ही एसपी कार्तिकेय शर्मा गांव में पहुंचे, फूलों की वर्षा से उनका स्वागत हुआ। गांव की महिलाएं, युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें माला, बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मां काली भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनरी चढ़ाई। इस मौके पर गांववालों ने एसपी को रेड लाइट एरिया के खिलाफ लिए गए कड़े एक्शन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। एक महिला ने भावुक होकर कहा, “पहले इस रास्ते से गुजरना मुश्किल था, लेकिन आपने हमारी बेटियों को सम्मान से चलने का रास्ता दिया। आप हमारे दिल में बस गए हैं।”

अपने उद्बोधन में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा –
“आपके सहयोग और साहस से ही ये परिवर्तन संभव हुआ। लेकिन मेरी असली खुशी तब होगी, जब इस गांव की बेटियां और बेटे पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस अफसर बनेंगे।” उन्होंने गांववालों से अपील की कि बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें ऐसे मुकाम तक पहुंचाएं, जहां से गांव और जिले का नाम रोशन हो।

इस भावनात्मक पल का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, जिनमें प्रमुख रूप से अभिषेक पासवान, विकास यादव, राहुल कुमार, संजू दास, मुकेश चौधरी, शंकर भगत, अप्पू पोद्दार, सज्जाद खान, मोहब्बत शहदाब आलम, रामजी यादव, रीना देवी, खुशबू यादव, पीहू कुमारी, अंजलि देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon