PURNIA NEWS: नगर पंचायत भवानीपुर के लाभार्थियों को दिया गया सहायता राशि

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS नगर पंचायत भवानीपुर के 13 लाभार्थियों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत सहायता राशि प्रदान किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद सावन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी में द्वारा सभी 13 लाभार्थियों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ लेने वालों में नगर पंचायत भवानीपुर के अलग-अलग वार्ड के कुल 13 लाभार्थी शामिल थे।

इस दौरान मुख्य पार्षद सावन कुमार ने कहा कि नगर पंचायत के सभी लोगों की हर संभव सहायता करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक समुचित सहायता प्रदान किया जायेगा। मौके पर वार्ड पार्षद मनीष कुमार महतो, प्रधान सहायक प्रियंका कुमारी, कार्यालय में कार्यरत कर्मी रमन कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon