PURNIA NEWS : भ्रष्टाचार पर निलंबन के बाद भी नहीं हुई एफआईआर, छात्र नेता सौरभ कुमार ने उठाए पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में सामने आए भ्रष्टाचार मामले को लेकर छात्र राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार पांडेय को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने भले ही भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया हो, लेकिन अब तक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय के कार्यकाल में परीक्षा विभाग से संबंधित गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा हो चुका है, जिससे साफ होता है कि मामला सिर्फ विभागीय कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके कानूनी पहलू पर भी ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।

सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि कहीं किसी बड़े राजनीतिक दबाव के कारण ही एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी गंभीरता स्पष्ट करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करवाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था पर बना रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon