PURNIA NEWS: भारी बारिश ने किसानों के कमर तोड़े, गेहूं की कटी फसल हुई जलमग्न

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS प्रखंड में बीतीरात रूक-रूककर हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के कमर तोड़ डाले हैं तथा खासकर गेहूं की फसल को तबाह कर डाला है। खेतों में पानी जम जाने के कारण गेहूं की कटी हुई फसल सहित हवा चलने से काफी बर्बाद हुई है। किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है। मौके पर किसान कुंदन कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि गुरूवार की सुबह से देर रात तक रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश ने उनकी गेहूं की फसल को काफी क्षति पहुंचायी है, इससे वे दाने-दाने के मोहताज हो गये हैं।

रबी फसल ही उनके लिए सबकुछ होती है। उन्होंने कहा कि उनकी गेहूं की फसल तैयार होकर कटाई भी हो गई थी। अब उसे दौनी के लिए जमा किया जा रहा था, तभी भारी बारिश ने पूरे गेहूं को डुबो दिया है। उन्होंने सरकार से मुआवजा की मांग की है। वही इस सम्बन्ध में बीएओ राघव प्रसाद ने बताया अभी तक एक व्यक्ति की शिकायत मिली है, उनकी शिकायत उपर तक पहुंचा दिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon