PURNIA NEWS : इंसानियत अभी जिंदा है, घायल सांढ का कराया इलाज

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : कहा जाता है कि अभी भी इंसानियत लोगों में जिंदा है तथा वेलोग किसी भी जीव-जंतु को मुशीबत में देखने के बाद उनकी मदद करने से चुकते नहीं हैं । ऐसा ही एक मामला तेलडीहा गांव स्थित बहियार में देखने को मिला है । गांव के बहियार स्थित बांसबाडी में एक सांढ कई दिनों से घायल पडा था, जिसपर किसी की नजर नहीं पड रही थी । इसीबीच गांव के संतोष कुमार अपने खेत जा रहे थे, तभी उन्हें सांढ के कराहने की आवाज सुनाई दी । उन्होंने बांसबाडी में अंदर जाकर देखा तो एक सांढ घायल अवस्था में कराह रहा था, उसका पैर जख्मी था ।

उन्होंने तत्काल ग्रामीण मवेशी चिकित्सक को बुलवाया तथा सांढ के पैर के घाव का मरहमपटी करवाया । सांढ के घाव में तत्काल सुधार शुरू हो गया है तथा चलने-फिरने लगा है । इस तरह से संतोष कुमार ने अपनी इंसानियत का परिचय दिया, जबकि उस रास्ते से कई लोग आते-जाते रहे, परंतु किसी की भी उस सांढ पर दया नहीं आयी । इसलिए कहा जाता है कि आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी इंसानियत नहीं मरी है तथा उन्हीं के बल पर यह दुनिया चल रही है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon