Purnia News: संदिग्ध प्रेम प्रसंग या रची गई साजिश? घर के पीछे गड़ा मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

पूर्णिया: Purnia News सरसी थाना क्षेत्र के बोहड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दिनांक 13 जून 2025 को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर उसके शव को घर के पीछे दफना दिया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी – सुधीर कुमार और थानाध्यक्ष अमय कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घर के पीछे खुदाई कर महिला का शव बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका अनु देवी थी, जिसकी शादी गगन मंडल से हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि पति गगन मंडल को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पति गगन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुदाल को भी बरामद कर लिया गया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon