PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा में राजा शलहेस भवन का उद्घाटन, विधायक विजय खेमका ने कहा- ‘पूर्णिया को बनाना है विकसित’

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला वार्ड संख्या 7 में विधायक निधि से निर्मित राजा शलहेस भवन का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और बूथ अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिव मंदिर परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक का स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके विकास कार्यों की सराहना की। विधायक खेमका ने कहा कि इस भवन के निर्माण से अब लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुलभ स्थान मिल गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के तहत पूर्णिया में चहुंमुखी विकास हुआ है, और अब यहां सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, और रोजगार जैसी सुविधाएं घर-घर तक पहुंच चुकी हैं। विधायक ने अपने संबोधन में आगे कहा कि उनके संकल्प के अनुसार, सहयोग से वे पूर्णिया को एक विकसित शहर बनाएंगे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम लाल पासवान, अनुपमा झा, मिथलेश पोद्दार, स्वपन दा, रामप्रसाद साह, भगवान झा, संतोष सिंह, चंद्रदेव भगत समेत कई गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon