PURNIA NEWS : ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण — सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा भंडारण केंद्र, राजनीतिक दलों ने जताई संतुष्टि

PURNIA NEWS : पूर्णिया के समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का आज सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा आंतरिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में लगे सभी सुरक्षा उपकरणों जैसे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, विद्युत व्यवस्था आदि की विस्तृत जांच की गई। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और उपस्थित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी, अन्य संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon