PURNIA NEWS : स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश, रेडक्रॉस चुनाव और कोविड अनुग्रह अनुदान पर भी लिया गया निर्णय

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। बैठक में उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, बिहार की पूर्णिया जिला इकाई में प्रबंध समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा।

इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को लंबित अनुग्रह अनुदान भुगतान के लिए विभाग को पत्र भेजने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा पूर्णिया को दिया गया, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon