PURNIA NEWS : पूर्णिया महिला महाविद्यालय में घपलों की जांच शुरू! प्राचार्य पर गंभीर आरोप

PURNIA NEWS, किशन भारद्वाज : पूर्णिया महिला महाविद्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बड़ा कदम उठाते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह कार्रवाई कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली, वित्तीय गड़बड़ियों और छात्रावास की दयनीय स्थिति को लेकर प्राप्त लगातार शिकायतों के बाद की गई है। कुलपति महोदय के निर्देश पर गठित समिति में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. पटवारी यादव, किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. वीना रानी, प्रो. आर. डी. पासवान और कॉलेज निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह को शामिल किया गया है। समिति को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश है।

इस बीच छात्र नेता सौरभ कुमार ने कॉलेज प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसी से मिलीभगत कर प्राचार्य ने अपने करीबी को नियुक्त कराया, जिसे परीक्षा जैसे गोपनीय कार्यों में भी लगाया गया — यह नियमों के स्पष्ट उल्लंघन का मामला है।सौरभ ने कहा कि फरवरी 2025 की पीजी परीक्षा में उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया, जो प्राचार्य की पक्षपातपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि छात्रावास, परीक्षा संचालन और कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो, ताकि जवाबदेही तय हो सके और दोषी पर सख्त कार्रवाई हो। इस मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। विश्वविद्यालय प्रशासन की यह पहल अब परीक्षा पारदर्शिता और शैक्षणिक संस्थानों में प्रशासनिक स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon