PURNIA NEWS : भवानीपुर में जन सुराज पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह का भव्य स्वागत, कई कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

PURNIA NEWS : भवानीपुर नगर पंचायत स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जन सुराज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई दलों से आए कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें बड़हरी स्टेट के शम्भू कुमार प्रमुख रूप से अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शराबबंदी को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि इसका नुकसान गरीबों को हुआ जबकि माफिया और भ्रष्ट अफसर इससे मालामाल हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और शासन-प्रशासन आम जनता के बजाय अपराधियों के हित में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को कटिहार जिला प्रभारी कुमार नरेंद्र, पूर्णिया जिलाध्यक्ष बंटी यादव, मकुनी मंडल, सदन भगत और शम्भू मंडल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस आयोजन की अध्यक्षता सदानंद सहनी ने की और मंच संचालन अमर कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रो. शम्भू प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर धमदाहा अनुमंडल युवा अध्यक्ष इंजीनियर राहुल कुमार रमण, सुमन कुमार झा, पूर्व मुखिया धनेश्वर मंडल, चन्द्रदीप सिंह निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon