PURNIA NEWS : जनसुराज को मिला नया समर्थन, राजद के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने थामा प्रशांत किशोर का हाथ

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड में जनसुराज पार्टी को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब राजद के कई प्रमुख युवा नेता और कार्यकर्ता जनसुराज में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम की अगुवाई जनसुराज के राज्य कोर समिति सदस्य कुमार नरेंद्र और प्रखंड अध्यक्ष सजल मंडल ने की। इस मौके पर राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह, एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिवाकर कुमार और सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार साह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की।

जनसुराज में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रशांत किशोर की सोच और बिहार को बदलने की दिशा में उनके प्रयासों से प्रभावित हैं। वे अब एक ऐसी राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो लोगों से जुड़ी हो, ज़मीनी हकीकत को समझती हो और विकास की ठोस योजनाओं पर काम करती हो। कार्यक्रम के दौरान आने वाले 8 सितंबर को रूपौली में आयोजित “बिहार बदलाव सभा” को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सभा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon