PURNIA NEWS: कसबा शाखा को मिला बिहार पेंशनर समाज का सर्वोत्तम शाखा सम्मान

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया में बिहार पेंशनर समाज की राज्य इकाई की आम सभा के बाद जिला इकाई द्वारा अनुसचिवीय क्लब सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अरविन्द कुमार झा ने की और संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार चौधरी ने किया। इस बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय मूल्यांकन में कसबा शाखा को वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर कसबा के संयुक्त सचिव हरि लाल मांझी और कोषाध्यक्ष वासुकीनाथ ठाकुर को जिला सभापति अरविंद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार झा और सचिव दिलीप कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2022-23 में यह सम्मान पूर्णिया शाखा को मिला था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले की अन्य सभी शाखाओं को भविष्य में अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ राम शरण मेहता को जिला कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में रमेश प्रसाद सिंह, देवेन्द्र चौधरी, उपेन्द्र नारायण पोद्दार, सुनील कुमार सिंह, सतीश कुमार साह, सुवंश ठाकुर, राम चन्द्र मेहता, विपिन बिहारी दास और अमरेन्द्र कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ सदस्यों ने सहभागिता की।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon