Purnia News: बिहार राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्णिया के कुमार आर्यन ने जीता रजत पदक, जिले का बढ़ाया मान

पूर्णिया: Purnia News बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के उभरते मुक्केबाज कुमार आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 जून तक कटिहार में आयोजित हुई, जिसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

पूर्णिया जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव व कोच अमरकांत झा ने जानकारी दी कि सीमित संसाधनों के बावजूद कुमार आर्यन ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आर्यन की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयास की मिसाल है, बल्कि यह पूर्णिया के खेल क्षेत्र के लिए भी प्रेरणास्पद है।

अब पूर्णिया के मुक्केबाजों की निगाहें U-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 पर टिकी हैं, जो 1 से 13 अगस्त तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होगी। इसके लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 7 से 11 जुलाई 2025 तक ASI पुणे, महाराष्ट्र में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की जन्म तिथि 2003 से 2006 के बीच होनी चाहिए और यह पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के 10-10 वजन श्रेणियों में आयोजित होगा।

कोच अमरकांत झा ने आशा जताई कि यदि जिला प्रशासन एवं राज्य संघ का समुचित सहयोग प्राप्त हुआ, तो पूर्णिया के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि NSNIS पटियाला जैसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को इस ट्रायल में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कुमार आर्यन की यह सफलता न केवल जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि प्रतिबद्धता, प्रशिक्षण और परिश्रम से सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon