PURNIA NEWS: मिजोरम मजदूरी करने गए मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS  मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव के एक मजदूर की मौत सडक दुर्घटना में मिजोरम राज्य में हो गई है। यह हादसा तब हुआ, जब वह काम करके सडक किनारे से अपने डेरा जा रहा था, तभी लकडी लदी ट्रक ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी तत्क्षण उसकी मौत हो गई। गुरूवार की सुबह उसका शव अंत्यपरीक्षण के बाद गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में जिप सदस्या रीता देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि गांव का पंकज शर्मा उर्फ सुखरू शर्मा पिता स्व राजेंद्र शर्मा, उम्र 45 वर्ष मिजोरम में सडक निर्माण में मजदूरी करता था।

फ़ाइल फ़ोटो

वह 24 मार्च की शाम काम खत्म होने के बाद अपने डेरा जा रहा था, तभी एक अनियंत्रित ट्रक, जिसपर लकडी लदी थी, उसे ठोकर मारता हुआ, खाई में जा पलटा। ठोकर लगते ही तत्क्षण उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक फैल गया। पत्नी, बच्चे सहित सभी स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी ने पीडित परिवार को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। इधर विधायक शंकर सिंह ने शोक प्रकट करते हुए पीडित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा हर संभव मदद की बात कही है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon