PURNIA NEWS : गायत्रीनगर तेलडीहा के मजदूर की सड़क दुर्घटना में पंजाब में मौत

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड के गायत्रीनगर तेलडीहा गांव के एक मजदूर की मौत सडक दुर्घटना में पंजाब में हो गई है, मृतक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है । इस संबंध मेें गांव के सामाजिक कार्यकर्त्ता हरेराम यादव ने बताया कि गांव का प्रेमलाल यादव, उम्र 55 वर्ष पिता जंगबहादूर यादव दो माह पहले पंजाब मजदूरी करने गए थे । वहां उनकी तबियत खराब हो गई, इसको लेकर उसके मालिक द्वारा बाइक से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गया तथा ट्रक का चक्का प्रेमलाल यादव के सिर पर चढ गया, जिससे उसकी मौत तत्क्षण हो गई, जबकि उसका मालिक बुरी तरह से जख्मी हो गया । वहां से उसका षव अंत्यपरीक्षण के बाद गांव भेज दिया गया है । उसका शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, पत्नी, पुत्र सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है । उन्होंने सरकार से पीडित परिवार को सडक दुर्घटना के तहत आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग की है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon