PURNIA NEWS: मेवाड़ की शान स्व0 अरविन्द सिंह के निधन पर लोजपा और करणी सेना का शोक, समर्पण की मिसाल बनी उनकी विरासत

पूर्णिया: PURNIA NEWS मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज स्व. अरविन्द सिंह जी के निधन पर लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने कहा कि स्व. अरविन्द सिंह का योगदान मेवाड़ की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने में अनमोल था। उनका प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा।

माधव सिंह ने कहा, “स्व. अरविन्द सिंह जी का देवलोक गमन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका बलिदान और राष्ट्र व धर्म के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देने वाला रहेगा। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।” शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, युवा अध्यक्ष छोटू सिंह, फ्रेंडस ऑफ आनंद मोहन के जिला अध्यक्ष ललनेश सिंह, जदयू नेता एस. के. विमल, डॉ. मनोज सिंह, दिनकर स्नेही, बबलू सिंह, दीपक सिंह, मुरारी सिंह, रविन्द्र सिंह, बल्लो सिंह, राणा सिंह, अनिल सिंह, रंजन कुणाल, राजीव सिंह, संजय सिंह आदि प्रमुख थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर