PURNIA NEWS : एसडीपीओ के लिए मक्का लूटकांड, बन गया था प्रतिष्ठा का विषय

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी के लिए गरीबघाट का मक्का लूटकांड प्रतिष्ठा का विशय बन गया था । उनके कार्यकाल में कम-से-कम मक्का लूटकांड इतिहास का विषय बन गया था, अन्यथा पहले हरवर्ष मक्का के सीजन में अनुमंडल में कहीं-न-कहीं मक्का लूटकांड की घटना घटित होते ही रहता था । यह बता दें कि 11 जून की रात टीकापटी थाना क्षेत्र के गरीबघाट पेट्रोलपंप के पास से अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक का अपहरण करते हुए, ट्रेक्टर पर लदे 213 बैग मक्के की लूट कर ली थी । यद्यपि चालक को श्रीमाता बहियार में हाथ-पैर बांधकर केला खेत में डाल दिया था । इस घटना के बाद से ही एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी इस घटना को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिये थे तथा बहुत जल्द इसके उदभेदन की बात पहले ही दिन कही थी । उनके द्वारा लगातार मोनरिटिंग के बाद अपराधियों द्वारा लूटे गए मक्का की बरामदगी तेलडीहा गांव के एक बासा पर हुई ।

इसके बाद अपराधियों की धड-पकड चालू हुई, इसमें सफलता भी मिली तथा घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को जेल के सिकचों में डाला गया । पकडे गए अपराधियों ने अन्य अपराधियों के इस घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिसे पकडने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं । यद्यपि ट्रेक्टर की बरामदगी अभी तक नहीं हो पायी है । पुलिस वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर बहुत जल्द अन्य अपराधी भी पुलिस के गिरफ में होंगे । इसको लेकर विधायक शंकर सिंह ने एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी सहित सभी पुलिसकर्मियों को इसके लिए बधाई दी है । कुल मिलाकर एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी सहित पुलिस द्वारा बहुत जल्द इस घटना के उदभेदन पर, लोगों द्वारा सराहना की जा रही है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon