PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ की बैठक – रामनवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देशों पर आगामी रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनवमी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराना था। बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री खुशबू भारती और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिका पहुंजा ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में रामनवमी शोभा यात्रा की रूप-रेखा तैयार की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी से अपने-अपने विचार प्रकट करने को कहा। संगठन अध्यक्ष की बात को गंभीरता से लेते हुए सभी सदस्यों ने रामनवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
सभी के विचारों पर सहमति जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने इस बार की यात्रा को एक अनोखा और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार की शोभा यात्रा शहर में एक नए रूप में भ्रमण करेगी। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महलदार, कार्यालय प्रभारी विशाल यादव, कसबा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वार्ड अध्यक्ष बिट्टू पासवान, पंचायत अध्यक्ष निर्मल कुमार, पंचायत उपाध्यक्ष ननदेव शाह, वार्ड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी कुमारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनी चौधरी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी, वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी, वार्ड अध्यक्ष गीता देवी, प्रतिमा कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रागिनी मिश्रा, पूर्व नगर मंत्री रचना सिंह, नगर सचिव नेहा कुमारी, पुतुल कुमारी, आकृति कुमारी, भूमि कुमारी, सरिता गुप्ता, राखी शर्मा, ब्यूटी कुमारी, अनुष्का कुमारी, विक्रम पासवान, दिनेश पासवान, रवि कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon